Bihar Ration Card me Name Add Kaise kaise

Bihar Ration Card me Name Add Kaise kaise? — घर बैठे 2026 में बिहार राशन कार्ड में नाम जोड़ने की पूरी प्रक्रिया जानिए

Bihar Ration Card me Name Add Kaise kaise? — यदि आप भी बिहार राशन कार्ड में नाम जोड़ने को लेकर काफी परेशान है और इधर-उधर भटक रहे हैं तो आप सभी को बता दे कि बिहार राशन कार्ड में अपना नाम या परिवार का नाम जोड़ने के लिए आज के इस आर्टिकल में पूरी आवेदन प्रक्रिया बताया गया है। Bihar Ration Card me Name Add Online कैसे किए जाएंगे और कौन-कौन से जरूरी डॉक्यूमेंट लगेंगे इसकी सही प्रक्रिया विस्तार पूर्वक बताया गया है तो आप सभी आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे कि बिहार राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े, ऑनलाइन राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े, कौन-कौन से जरूरी डॉक्यूमेंट लगेंगे, नाम जोड़ने में कितना समय लग सकता है और आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें।

Bihar Ration Card me Name Add Kaise kaise — Overview

Name of Article Bihar Ration Card me Name Add Kaise kaise
Type of Article Latest Update
State Bihar
Bihar Ration Card me Name Add Mode Online/Offline
More Detailed Please Read Full Article

Bihar Ration Card me Name Add Kaise kaise?

बिहार राशन कार्ड में अपने परिवार या अपना नाम या अपने बच्चों का नाम जोड़ने के लिए आपको राशन कार्ड संशोधन/परिवार सदस्य जोड़ने की प्रक्रिया के तहत आपको ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन करना होगा।

राशन कार्ड में नाम जोड़ने से पहले आप यह सुनिश्चित कर ले कि जिस सदस्य का नाम जोड़ना चाहते हैं उसका आवश्यक डॉक्यूमेंट आपके पास पहले से उपलब्ध होना चाहिए चाहे आप अपने परिवार में किसी भी सदस्य बच्चों का नाम जोड़ रहे हो उसका डॉक्यूमेंट आपके पास पहले से होना चाहिए।

Bihar Ration Card me Name Add करने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट के नाम?

बता दे की राशन कार्ड में किसी भी सदस्य का नाम जोड़ने के लिए आमतौर पर कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होती है जो नीचे निम्न प्रकार से दिए गए हैं—

  • परिवार के मुखिया का राशन कार्ड
  • जिस सदस्य का नाम जोड़ना है उसका आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र, यदि बच्चे का नाम जोड़ रहे हैं तो।
  • विवाह प्रमाण पत्र/ संबंधित दस्तावेज यदि पत्नी का नाम जोड़ना है तो
  • परिवार के मुखिया/आवेदक का आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • आवश्यक होने पर अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट।

Bihar Ration Card me Name Add Online कैसे करें?

यदि आप बिहार राशन कार्ड में घर बैठे ऑनलाइन के माध्यम से नाम जोड़ने की सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आवेदन प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें—

  • सबसे पहले आप बिहार राशन कार्ड के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।

Bihar Ration Card me Name Add Kaise kaise? — घर बैठे बिहार राशन कार्ड में नाम जोड़ने की पूरी प्रक्रिया जानिए

  • अब आपको सिटीजन लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • आप अपना आधार नंबर दर्ज करें।
  • उसके बाद ओट से वेरिफिकेशन कंप्लीट करके लॉगिन करेंगे।
  • अब आपके सामने डैशबोर्ड खुल जाएगा।
  • अब आप राशन कार्ड संशोधन का विकल्प चुनें।
  • उसके बाद अपना राशन नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी भरें।
  • अब उसके बाद अब आप परिवार के सदस्य की जानकारी भरें।
  • जिस व्यक्ति का नाम राशन कार्ड में जोड़ना है उसकी जानकारी सावधानी से भरें।
  • फिर उसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • फिर आप अपने आवेदन को फाइनल सबमिट करें।
  • अब आपके स्क्रीन पर आवेदन नंबर/रेफरेंस नंबर मिल जाएगा।
  • जिसे आप सुरक्षित रखें इसके मदद से आवेदन की स्थिति देख सकते हैं।

अतः इस प्रकार से आप सभी Bihar Ration Card me Name Add Online कर सकते हैं यदि अभी तक नहीं किए हैं तो नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर अपने परिवार के बच्चों का नाम या परिवार का नाम जोड़ सकते हैं।

Bihar Ration Card me Name Add Offline कैसे करें?

यदि ऑनलाइन के माध्यम से आपका नाम राशन कार्ड में नहीं जुड़ रहा है तो आप ऑफलाइन प्रक्रिया भी अपना सकते हैं।

ऑफलाइन के माध्यम से राशन कार्ड में अपना या अपने परिवार का नाम जोड़ने के लिए आप संबंधित प्रखंड/अंचल कार्यालय, जन वितरण प्रणाली से संबंधित कार्यालय या निर्धारित सेवा केंद्र से जानकारी लेकर आवेदन ऑफ़लाइन के माध्यम से कर सकते हैं।

ऑफलाइन आवेदन करते समय राशन कार्ड और जिस व्यक्ति का नाम जोड़ना है उसके सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट साथ ले जाएं और फॉर्म भरकर कार्यालय में जमा कर दें।

बिहार राशन कार्ड में शादी के बाद पत्नी का नाम कैसे जोड़े?

यदि आपके परिवार में आपका लड़का या अपनी बहू का नाम अपने राशन कार्ड में जोड़ना चाहते हैं तो आपको बता देगी संबंधित डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ेगी।

नाम जोड़ने के लिए सबसे पहले जिस व्यक्ति का नाम जोड़ना चाहते हैं उसका सभी जरूरी डॉक्यूमेंट बना ले उसके बाद ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाए या ऑफलाइन प्रक्रिया अपना कर नाम जोड़ सकते हैं।

ध्यान दें जिस भी व्यक्ति का नाम जोड़ रहे हैं पहले से किसी भी राशन कार्ड में नाम नहीं होना चाहिए।

जैसे कि अपने बहू का नाम ससुराल के राशन कार्ड में जोड़ रहे हैं तो उससे पहले अपने बहू का नाम उनके मायके के राशन कार्ड से नाम हटाना होगा तभी आप अपने बहू का नाम ससुराल में जोड़ सकते हैं।

बच्चों का नाम बिहार राशन कार्ड में कैसे जोड़े?

नवजात या बच्चे का नाम बिहार राशन कार्ड में जोड़ने के लिए सबसे पहले बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र या अन्य दस्तावेज तैयार कर लें।

ऑनलाइन या संबंधित कार्यालय के माध्यम से अपने बच्चों का नाम राशन कार्ड में जोड़ सकते हैं।

Bihar Ration Card me Name Add Status Check Kaise Kare?

Smart PDS Portal के तहत आप बिहार राशन कार्ड में नाम जोड़ने का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं यदि आपने पहले से कोई आवेदन किया है और उसे आवेदन का स्थिति जांचना चाहते हैं तो आप Smart PDS Portal के माध्यम से Bihar Ration Card me Name Add Status Check Online कर सकते हैं।

बिहार राशन कार्ड में अपने या अपने परिवार का नाम जोड़ने में कितना समय लगता है।

बिहार राशन कार्ड में यदि आप नाम जोड़ने हेतु आवेदन दिए हैं तो इस प्रक्रिया में आवेदन की सत्यापन होने के बाद नाम जोड़ दिया जाता है।

आपको बता दे की आपने जो आवेदन किया है संबंधित विभाग कार्रवाई पर निर्भर करता है।

बिहार राशन कार्ड में नाम होने के फायदे?

राशन कार्ड में यदि आपका या आपके परिवार के सदस्यों का नाम है तो इसका फायदा यह है कि राशन आपके और आपके परिवार के नाम पर भी दिया जाता है।

कुछ जरूरी बातें ध्यान दें?

  • आवेदन में सही जानकारी भरें।
  • आधार या अन्य दस्तावेज में नाम की स्पेलिंग चेक करें।
  • गलत जानकारी या फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल न करें।
  • आवेदन जमा करने के बाद आवेदन नंबर सुरक्षित रखें।
  • किसी अनाधिकृत व्यक्ति या वेबसाइट को अपने व्यक्तिगत जानकारी ना दें।
  • केवल आधिकारिक/ ऑफिशल पोर्टल से ही आवेदन करें।
Important Links
Ration Card Name Add Click Here
Ration Card Name Add Status Check Click Here
Official Website Click Here
FAQs – Bihar Ration Card me Name Add Kaise kaise

1. बिहार राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े?
बिहार राशन कार्ड में नाम जोड़ने हेतु Smart PDS Portal सरकार नाम लॉन्च किया है जिसके माध्यम से ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाते हुए नाम जोड़ सकते हैं।

2. बिहार राशन कार्ड में ऑनलाइन नाम जोड़ा जा सकता है क्या?
जी हां बिल्कुल बिहार राशन कार्ड में ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाते हुए नाम जोड़ सकते हैं।

03. बिहार राशन कार्ड में बच्चे का नाम जोड़ने के लिए क्या करना चाहिए?
बिहार राशन कार्ड में बच्चे का नाम जोड़ने के लिए जन्म प्रमाण पत्र या अन्य बच्चों से संबंधित दस्तावेज और पारिवारिक दस्तावेज तैयार करके ऑनलाइन प्रक्रिया या ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से नाम जोड़ सकते हैं।

04. शादी के बाद बिहार राशन कार्ड में पत्नी का नाम कैसे जोड़े?
शादी के बाद पत्नी का नाम जोड़ने के लिए सबसे पहले पत्नी के मायके से राशन कार्ड से नाम कटवा कर फिर आप पत्नी का नाम जो राशन कार्ड में जुड़वा सकते हैं।

06. राशन कार्ड में नाम जोड़ने के बाद स्टेटस कैसे चेक करें?
राशन कार्ड में नाम जोड़ने के बाद आप Smart PDS Portal के माध्यम से ऑनलाइन एप्लीकेशन नंबर की सहायता से स्टेटस चेक कर सकते हैं।

निष्कर्ष

इस लेख के माध्यम से आप सभी को Bihar Ration Card me Name Add Kaise kaise करें इसकी पूरी जानकारी और इससे संबंधित अन्य जानकारी विस्तार पूर्वक बताया गया है यदि हमारे द्वारा बताई गई जानकारी आपको पसंद आती है तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों में जरूर शेयर करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top